श्रावस्ती, जून 20 -- भिनगा (श्रावस्ती)। तेज रफ्तार और बाइक से नियंत्रण खोने के कारण शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिनगा जंगल क्षेत्र में अंटा तिराहे के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भिनगा कस्बे के शिवाजीपुरम मोहल्ला निवासी विजय सिंह राणा (22) अपने रिश्तेदार राजकुमार (20) के साथ बाइक से भौव्वा नाका की ओर जा रहा था। रास्ते में भिनगा जंगल स्थित अंटा तिराहे के पास अचानक विजय बाइक से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह भी पढ़ें- विभिन्न दुर्घटनाओं में दम्पति समेत पांच लोग घायल हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायल...