सुल्तानपुर, मार्च 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाकर भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान एक घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सड़क दुर्घटना में घायल युवकों में ऋषिकेश पुत्र राम नवल निवासी हकीमपुर थाना अखंडनगर तथा राहुल पुत्र सुजीत कुमार निवासी अरिया बाजार, अकबरपुर है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। बढ़ौली पूर्वांचल अंडरपास सर्विस लेन के पास उनकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, इस दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंची मौके पर पुलिस, साथ ही ...