बोकारो, मार्च 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-तेनु पथ पर थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत के जेबरा मोड़ के निकट सड़क किनारे खड़ी हाइवा में बाइक सवार युवकों ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने गंभीररूप से घायल तीनों युवकों का प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया है। बाइक सवार तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट लगी है। जानकारी अनुसार रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के भुचुंगडीह गांव निवासी मो. शोएब अख्तर (17 वर्ष), आदिल हुसैन (18 वर्ष) एवं सोहेल अंस...