गिरडीह, जून 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर एन एच पथ पर करमजोरा के पास नैयाडीह के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार बिजली भोगता व उनकी मां फगनी देवी 55 गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर बेंगाबाद एसआई विजय मंडल सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों मां-बेटे को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। इसमें महिला फगनी की स्थिति चिंताजनक थी। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। मां-बेटा बाइक सवार बुढ़ई थाना क्षेत्र के सिलगड़िया गांव का रहनेवाला है। बताया जाता है कि दोनों मां-बेटा बाइक पर सवार होकर बेंगाबाद से जगदीशपुर की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- कुशमाहा-नोनियाद सड़क पर कार-बाइक की टक्कर तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक सीधे सड़क के किनारे खेत...