प्रयागराज, मार्च 24 -- छतनाग स्थित एमपी बिरला के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिस्पेंसरी की चारदीवारी से जा टकराई। बाइक सवार तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बताई गई है। चक हरिहर वन निवासी 16 वर्षीय साहिल अपने साथी 15 वर्षीय सोनू और 15 वर्षीय करन निवासी लाहुरपुर हनुमानगंज के साथ बाइक से छतनाग गया था। लौटते समय करन बाइक चला रहा था, तभी बाइक बेकाबू होकर दीवार से जा भिड़ी। तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साहिल को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। वहीं करन और सोनू का इलाज त्रिवेणीपुरम के एक अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.