अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से भिड़ने पर दंपति समेत मासूम गंभीर
इटावा औरैया, मई 26 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को सराय जलाल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चकरनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विपिन कुमार अपनी पत्नी आरती देवी और मासूम मानव के साथ जसवंतनगर में बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सराय जलाल के पास पहुंची, अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। अस्पताल में डॉ. रविंद्र साहू ने प्राथमिक उपचार के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.