संभल, अप्रैल 13 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर उर्फ इटऊआ में शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। जिससे बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धनारी थाना क्षेत्र के गांव भागनगर निवासी रमेश (49 वर्ष) गाजियाबाद में अपने बेटे अनुज कुमार के साथ किसी कंपनी में काम करते थे। शनिवार रात वह बेटे के साथ बाइक से गांव आ रहे थे। देर रात करीब 11 बजे जैसे ही उनकी बाइक गुन्नौर क्षेत्र में गांव हीरापुर उर्फ इटऊआ के नजदीक पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। जिसमें दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.