औरैया, फरवरी 24 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जालौन जिले के लौनीछानी गांव निवासी शीलू और सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ापुर निवासी अनिल पुत्र मन्नू सिंह मंगलवार को बाइक से बकरी की दवा लेने औरैया आए थे। दवा लेने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर हादी गैराज के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन आता देख बाइक चालक शीलू घबरा गया। घबराहट में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.