कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- कोखराज थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, साथ रहा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना अंतर्गत पैंतरवा गांव निवासी शत्रुघ्न (30) पुत्र अमृत लाल अपने भाई अमित कुमार के साथ बाइक से सैनी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही दोनों कोखराज के चकिया मोड़ के पास पहुंचे, बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण शत्रुघ्न की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अमित को अस्पताल भिजवाया और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.