मिर्जापुर, जुलाई 15 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद । वाराणसी-रीवां मार्ग पर लालगंज के तुलसी गांव के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित बाइक डिवाइडर में टकराने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला जख्मी हो गई। तीनों विंध्याचल दर्शन पूजन कर वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 31 वर्षीय संजू चतुर्वेदी अपनी महिला दोस्त राजस्थान निवासी 28 वर्षीय रुपाली के साथ चार दिन पूर्व मऊगंज मामा के घर आए। यहां से साथी मऊगंज निवासी 30 वर्षीय सुशील साकेत के साथ तीनों लोग बाइक से मंगलवार को विंध्याचल दर्शन पूजन करने के लिए निकले। बुधवार को विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किए। उसके बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस मध्य प्रदेश के लिए निकले। देर शाम जैसे ही स...