भदोही, मार्च 5 -- ऊंज। थाना क्षेत्र से सटे भीटी के पास तेज गति से चल रही बाइक डिवाइडर से भीड़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दो बाइक सवार युवक हंडिया जिला प्रयागराज से गोपीगंज की तरफ आ रहे थे। इस बीच ऊंज थाना क्षेत्र से सटे भीटी के समीप अनियमित अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से भीड़ गई। ऐसे में बाइक पर सवार हंडिया जिला प्रयागराज निवासी रोहित कुमार चौरसिया 23 वर्षीय, शिवम मौर्य और नीरज पटेल को गंभीर चोंट आई है। दोनों घायलों को स्वरूप रानी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सवार तीनों युवक निमत्रण में शामिल होने के लिए हंडिया जा रहे थे। ऊंज सीमा के पास डिवाइडर में टकरा गए जिसमें मौके पर ही रोहित चौरसिया की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.