सुल्तानपुर, मई 16 -- चांदा (सुलतानपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ठेलिया से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिंटू पुत्र बरसाती (28) निवासी ग्राम पूनी भीम पट्टी तथा छबिलाल पुत्र नन्हेलाल (25) निवासी असरापुर मझगंवा, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर, चांदा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। दोनों किसी काम से मोटरसाइकिल से कोथरा गए थे और वापस लौट रहे थे।चांदा चौराहे से कुछ दूर आरा मशीन के पास बाइक चला रहे सिंटू अचानक संतुलन खो बैठे, जिससे बाइक सड़क किनारे खड़ी ठेलिया से जा भिड़ी और दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़...