अनियंत्रित बाइक गिरी,चालक जिला अस्पताल रेफर
श्रावस्ती, अप्रैल 17 -- जमुनहा। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा निवासी रामू गौतम पुत्र रामसनेही गौतम उम्र 32 अपनी ससुराल तुराबगांव गया था। गुरुवार देर रात तुराबगांव से वापस घर आ रहा था। मल्हीपुर बाबागंज मार्ग स्थित चिंता चौराहा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.