अनियंत्रित बाइक खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, दो युवकों की मौत
आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव के पास सोमवार की रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों तरवां बजार से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल राजभर अपने पड़ोसी 20 वर्षीय अशीष राजभर के साथ तरवां बाजार गया था। रात करीब आठ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तरवां-खरिहानी मार्ग पर कबूतरा गांव में घर से 200 मीटर पहले रोड पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। यह भी पढ़ें- एनएच 9 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.