अनियंत्रित बाइक खड्ड में गिरने से युवक की मौत
कानपुर, जुलाई 15 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरीकरन गांव के पास बुधवार शाम को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को सूचना देने के बाद उसको गंभीर हालत में शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिकन्दरा थाना क्षेत्र के दोहरापुर गांव निवासी पैंतीस साल के बीरू बाबू बुधवार को किसी काम से भोगनीपुर आया था। यहां से वह वापस शाम को अपने घर जा रहा थे। रास्ते में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरीकरन गांव के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसके परिजनों व पुलिस को सूचना देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.