उरई, अप्रैल 25 -- कोंच। संवाददाता क्षेत्र के डांग खैराई मार्ग पर शुक्रवार की रात एक हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खंदक में जा गिरी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए ले जाया गया।नदीगांव ग्राम सिकंदरपुर निवासी प्रदीप 23 तारीख को मध्यप्रदेश के थाना मिहौना क्षेत्र के ग्राम अन्तियन का पुरा अपने रिश्तेदार रामसेवक से मिलने गया था। एक रात रुकने के बाद प्रदीप, रामसेवक को बाइक से अपने गांव सिकंदरपुर ले आया। देर रात दोनों ग्राम खजरी स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गए थे, दर्शन कर वापस लौटते समय डांग खैराई मार्ग पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे। यह भी पढ़ें- चंडीस्थान के पास सड़क हादसा, किशोर की मौत घटना स्थल बीहड...