अनियंत्रित बाइक खंती में गिरी, दो सवार घायल
उन्नाव, मई 29 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थिति मोड़ के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थानाक्षेत्र के जारुल्ला नगर गांव के रहने वाले काशिफ पुत्र नफीस साथी चंद्रसेन पुत्र सियाराम के संग सुबह बाइक से ईदगाह नमाज पढ़ने जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर स्थित सबल गढ़ी गांव की मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में काशिफ व चंद्रसेन जख्मी हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.