भभुआ, मई 7 -- पेज तीन की खबर अनियंत्रित बाइक के उछलने से गिरकर एक महिला घायल सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के खुर्माबाद के पास अनियंत्रित बाइक के उछलने से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी त्रिभुवन नारायण की 36 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी बताई जाती है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतास जिला के चमरहा गांव शादी समारोह से भाग लेकर अपने घर के लिए बाइक से लौट रही थी। तभी खुर्माबाद के पास तेज रफ्तार बाइक के उछलने से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां कुदरा में प्राथमिक उपचार ...