अररिया, अप्रैल 11 -- भरगामा। हिन्दुस्तान टीम भरगामा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बच्ची अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गयी। मौके पर ही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहे। मृतका पायल कुमारी शेखपुरा वार्ड संख्या आठ निवासी शिवचन्द्र कुमार साह की बेटी थी। हादसे से जहां मृतका क घरों में कोहराम मचा है वहीं गांव में मातम पसरा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह भरगामा थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड संख्या आठ निवासी शिवचन्द्र कुमार साह की आठ वर्षीया बेटी पायल कुमारी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में वह आ गई। बताया जाता है कि बाइक पर दो युवकों सवार थे तथा च...