देवरिया, फरवरी 2 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ई-रिक्शा से पीछे से टकरा गई, जिससे युवक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडांड़ निवासी धर्मेन्द्र कुमार (25) पुत्र सत्यदेव रविवार की शाम सलेमपुर से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह बरठा-सलेमपुर मार्ग पर पिपरा रामधर गांव के समीप पहुंचे, तभी आगे जा रहे एक ई-रिक्शा में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि धर्मेंद्र सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। सड़क पर पड़ी गिट्टी से उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी सलेमपुर भेजवाया, जहां डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद उसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.