सुपौल, जुलाई 19 -- पिपरा, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एनएच-327ई पर शनिवार को जदिया से सुपौल जा रही जय भोलेनाथ ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर आरकेएस प्लांट के समीप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस संख्या BR50P1731 जदिया से सुपौल की ओर जा रही थी। आरकेएस प्लांट के पास मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: टेम्पो पलटा चालक सहित दो घायल, एक रेफर टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा शी...