अनियंत्रित बस पलटी, ड्राइवर घायल
सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- सुलतानपुर। हलियापुर-कुड़वार मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय लोहरिया के पास दिल्ली से लौटकर वलीपुर आ रही एसी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कोई यात्री सवार न होने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय बस में केवल ड्राइवर विकास सिंह व कंडक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव मौजूद थे। दोनों को सीएचसी बल्दीराय इलाज के लिए पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण सड़क हादसा, नालंदा के 4 जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.