गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास हादसा चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दोपहर में तेज रफ्तार अनुबंधित बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार होमगार्ड समेत चार लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनुबंधित बस देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे देवीपुर गांव के पास बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में फुलवरिया कुर्मी टोला निवासी होमगार्ड रामानंद (58) समेत तीन अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़ी बस को किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात ...