जौनपुर, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-बदलापुर मार्ग पर रामनगर कोल्हुआ गांव के पास सोमवार की दोपहर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। हादसे में परिचालक की मौत हो गई। जबकि, चालक सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, वहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बदलापुर-सुजानगंज मार्ग पर सोमवार दोपहर में प्रयागराज से बदलापुर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाईं में पलट गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने सभी को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पास के अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल परिचालक प्रयागराज फूलपुर निवासी 48 वर्षीय लालजी सरोज, महोबा जिले के भगाड़ी निवासी 55 वर्षीय ...