बस्ती, जनवरी 24 -- विक्रमजोत। छावनी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमौलिया गांव के चौहान फिलिंग पम्प पर बस्ती से अयोध्या जा रही एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर अचानक अनियंत्रित होकर पम्प की गार्डन-वाल को तोड़ते हुए एक विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दुर्घटना स्थल पर धूल और धुंआ उड़ने से अंधेरा छा गया। गनीमत रही की फार्च्यूनर कार पेट्रोल पम्प के नोजल मशीन से नहीं टकराई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने चालक सहित दोनों युवकों को गाड़ी से निकाल कर समीप के रेस्टोरेंट में बैठाया। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गाड़ी चालक सुधीर तिवारी एवं शशांक पांडेय, निवासी नवबिहार, धरमपुरी कालोनी, देवकाली अयोध्या हादसे में बच गए हैं। पेट्रोल पम्प के मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.