समस्तीपुर, फरवरी 19 -- शिवाजीनगर। हथौड़ी थाना के बंधार के समीप हथौड़ी रोसड़ा सड़क पर बुधवार की सुबह एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वैन की ठोकर में शौच कर रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। जिसकी पहचान बंधार पंचायत के वार्ड 17 निवासी नारायण दास (66) की रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरौनी से दरभंगा जिला के सुरहा चट्टी जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान शौच कर रहे नारायण दास गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आनंन फानन में रोसड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया । इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम ने बताया कि पिकअप असंतुलित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.