अनियंत्रित पिकअप बोलेरो सड़क किनारे पलटी, चालक घायल
दुमका, मई 22 -- दलाही, प्रतिनिधि। साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे स्थित दुमका-जामताड़ा मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आश्रम चापुड़िया मोड़ से करीब 200 मीटर आगे जामताड़ा की ओर से आ रही एक पिकअप बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया। घायल चालक को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए फतेहपुर के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे जा घुसी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन सड़क किनारे स्थित वन विभाग के एक पेड़ को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर के कारण बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया。
घटना के बाद की स्थिति घटना के बाद आसपास के ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.