हरदोई, फरवरी 28 -- संडीला। बांगरमऊ रोड स्थित जलालपुर के पास शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में उन्नाव के पिकअप लोडर चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उन्नाव के थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के ग्राम कांशीराम खेड़ा निवासी 24 वर्षीय कुलदीप औद्योगिक क्षेत्र स्थित ज्ञान धारा दूध डेयरी पर दूध देकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जलालपुर के पास उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे ग्रामीणों ने दुर्घटना देख परिजनों को सूचना दी। घायल कुलदीप को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता साहब लाल ने बताया कि कुलदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। वह दो भ...