प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- कुंडा, संवाददाता। बाबा हौदेश्वर नाथ धाम पर निशान चढ़ाकर देर रात घर लौटे रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें पिकअप सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। वाहन को सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। लालगंज अझारा के रामपुर बटोली गांव के लोग शुक्रवार को हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित बाबा हौदेश्वर नाथ मंदिर पर भगवान भोले नाथ का निशान चढ़ाने गए थे। उनके साथ लालगंज अझारा, संग्रामगढ़ के लोग भी रहे। निशान चढ़ाने के बाद देररात घर लौटते समय जैसे ही वह लोग कुंडा कोतवाली क्षेत्र के विदासिन गांव के सामने पहुंचे। अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने वाहन को सीधकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.