अनियंत्रित पिकअप ने रेलवे फाटक किया क्षतिग्रस्त
सहारनपुर, अगस्त 12 -- तेज गति से दौड़ रही पिकअप ने बंद रणखंडी रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान वहां से न तो कोई रेलगाड़ी गुजर रही थी जबकि इत्तेफाकन इस दौरान वहां वाहनों की भीड़ भी नहीं थी। जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। बुधवार को ट्रेनों के आवागन के दौरान रणखंडी रेलवे फाटक को बंद किया गया था। इस दौरान अनियंत्रित एवं तेज गति से दौड़ रही पिकअप गाड़ी बंद रेलवे फाटका को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद आरपीएफ के जवान ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं फाटक के क्षतिग्रस्त होने के चलते ट्रेनों के आवागमन के दौरान चैन डालकर वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोका गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने फाटक को ठीक करा उसे सुचारू किया। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे पिकअप ने टक्कर मारकर फाटक को क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.