गाजीपुर, मई 9 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मदारीपुर स्थित गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो बच्चियों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां से रेफर कर दिया गया। बासूचक गांव निवासी 43 वर्षीय प्रकाश कुमार पुत्र बसंतु कुमार अपने घर की 18 वर्षीय मानसी कुमारी पुत्री संजय राम, 6 वर्षीय आयुषी उर्फ लड्डू पुत्री अरविंद कुमार व 6 वर्षीय लाडो पुत्री मनोज भारती को बाइक पर बिठाकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। अभी वो मदारीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंचा था कि तभी पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप लहराते हुए आई और बाइक को टक्कर मारकर वाराणसी की तरफ फरार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप काफी तेज लहरा रही थी, जिसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.