अनियंत्रित पिकअप ने खोखे में मारी टक्कर, दो घायल
शाहजहांपुर, मई 4 -- पुवायां। थाना सिंधौली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खोखे से टकरा गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव महुआ पाठक निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामदयाल अपनी पान की दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान सकुलिया निवासी आशिक अली पुत्र अली हसन वहां सामान खरीद रहे थे। तभी पुवायां की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे खोखे में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- सहार के ननउर में पिकअप ने बाइक सवार दो को कुचला डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया है। पुलिस मामले की जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.