अनियंत्रित पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, उपचालक की मौत, चालक बचा
देवघर, अगस्त 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप के उपचालक 47 वर्षीय किशोर पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के लखीसराय जिले के गोविंदपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची व दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप काफी तेज गति में था। उसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और पिकअप सड़क पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप में सवार उपचालक किशोर पासवान गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.