देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के जून पोखर मोहल्ले में गुरुवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर तालाब किनारे लगी जाली में फंस गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप वैन चालक अचानक संतुलन खो बैठा और तालाब की ओर बढ़ते हुए वहां लगे लोहे के जाली में जाकर फंस गया। गनीमत रही कि वाहन तालाब में नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस ने पिकअप वैन और चालक को अपने साथ थाना ले जाकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.