कानपुर, अप्रैल 29 -- चकेरी। जाजमऊ में फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर एक पिकअप ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में जा घुसा। हादसे में डंपर सवार तीन लोग घायल हो गए। महाराजपुर थानाक्षेत्र के तिलसहरी गांव निवासी कुलदीप कुमार पाल पिकअप चालक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर वह लखनऊ से लौट रहे थे, तभी उन्नाव के नवाबगंज में चार सवारियों को रामादेवी जाने के लिए बैठा लिया। इधर, जाजमऊ से रामादेवी फ्लाईओवर पर पहुंचते ही कार ने ओवरटेक किया। तभी पिकअप अनियंत्रित होकर आगे खड़े डंपर में जा घुसा। हादसे में पिकअप सवार नवाबगंज निवासी अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- टक्कर मार बोलेरो पर पलटा डंपर, तीन महिलाओं की मौत और कई गंभीर जबकि छंगा लाल और एक अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.