चक्रधरपुर, मार्च 3 -- मनोहरपुर। मंगलवार तड़के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मीना बाज़ार के पास राउरकेला से आ रहा एक पिकअप अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। इस हादसे में वाहन पर सवार 6 लोग घायल हो गए। जबकि सौभाग्यवश घर के अंदर मौजूद लोग बाल - बाल बच गए। घायलों में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के जयदेव गोराई, दुर्गेश्वर मुंडा, सिद्धू गोराई और रामकिशन गोराई के अलावा हड़सा निवासी आशीष सिंह और रूपेश सिंह घायल हो गए। घटना को लेकर घायलों ने बताया कि वे लोग पिकअप में सामान लादकर राउरकेला से चक्रधरपुर जा रहे थे। इसी दौरान तड़के मीना बाजार के पास वाहन अनियंत्रित होकर धनसर सिंह सोय के घर को तोड़ते हुए घर के पास पलट गया। घटना से तीज आवाज होने पर घर के लोग हड़बड़ाकर घर से बाहर निकले तो हादसे के पता चला। उनके घर के एक कमरे का एस्बेस्टस छत टूट गया और घर के अंदर रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.