रायबरेली, अप्रैल 17 -- बछरावां,संवाददाता। बछरावां-मौरावां मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे सरसों लादकर कानपुर जा रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से गाड़ी के नीचे दबे चालक को निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया। बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ के रहने वाले मोहम्मद 40 वर्षीय नईम पुत्र मोहम्मद कयूम हैदरगढ़ से सरसों लादकर कानपुर जा रहा था। इसी बीच बछरावां मौरावां मार्ग पर नीवां गांव के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में नईम गाड़ी के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आ गईं। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नईम को पिकअप से बाहर निकालकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.