उरई, अप्रैल 22 -- जालौन। संवाददाता जालौन-कोंच रोड पर उदोतपुरा के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण तुरंत पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पिकअप वाहन जालौन निवासी सुलेमान का है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.