हापुड़, अप्रैल 6 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 स्थित टियाला फ्लाईओवर के ऊपर एक पिकअप अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार करते हुए दूसरे तरफ जा रही बाइक से टकराकर गई। दुर्घटना में बाइक सवार फ्लाई ओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस शव व पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजन को इसकी जाकारी मिली तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी अशोक शर्मा बाइक पर सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 334 स्थित टियाला फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रहे थे। इसी बीच मेरठ की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी का अचानक टायर फट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरे तरफ जा रहे अशोक शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.