लखीमपुरखीरी, मई 6 -- पलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बसही संपूर्णानगर से पलिया की ओर आ रही एक अनियंत्रित निजी बस पहले बिजली के खंभे और फिर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। इस टक्कर में बस में सवार कुल 36 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 14 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संपूर्णानगर के बसई से पलिया आ रही तेज रफ्तार एक निजी यात्री बस (संख्या यूपी 31 बीटी 7771) अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और फिर डंपर से टकरा गई। बताते हैं कि बस बेहद तेज रफ्तार में थी और चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित निजी बस खड़े डंपर से टकराई, 36 यात्री घायल बस में बैठी सवारियों के अनुसार, बस लगभग 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। जिसके चलते चालक कमलेश पुत्र राम सनेही नि...