बुलंदशहर, मई 20 -- बुलंदशहर मार्ग पर तड़के एक दूध सप्लाई वैन विद्युत पोल से टकरा गई। हादसा एक महिला को बचाने के चक्कर में हुआ। इस दुर्घटना में वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर की ओर से आ रही दूध वैन गुलावठी में पेट्रोल पंप के पास अचानक एक महिला के सामने आने पर अनियंत्रित हो गई। चालक ने महिला को बचाने का प्रयास किया, जिससे वैन सड़क लेन पार करती हुई विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में 42 वर्षीय वैन चालक विनोद, जो कि जहांगीराबाद का निवासी है बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विनोद को सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में दूध सप्लाई वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विद्युत पोल भी उखड़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...