फतेहपुर, जून 27 -- विजयीपुर। किशनपुर के खागा रोड स्थित शिवपुर गेट के पास शनिवार सुबह एक अनियंत्रित तेल टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शिवपुर गांव निवासी शिव सिंह शनिवार सुबह खागा से सवारियां लेकर ऑटो से विजयीपुर जा रहे थे। शिवपुर गेट के पास गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित तेल टैंकर ने ऑटो में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में चालक शिव सिंह, अनुज पुरी, नीलम, समरजीत, रिंकू सिंह और बेनी प्रसाद यादव घायल हो गए। यह भी पढ़ें- टैंकर ने विक्रम को मारी टक्कर, आठ घायल, दो रेफर सभी घायलों को हरदों सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिव सिंह और रिंकू सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।...