अनियंत्रित डीसीएम ने गुमटी में मारी टक्कर, आठ घायल
गाजीपुर, मई 31 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। दिलदारनगर-भदौरा मार्ग पर रविवार को करीब 11:00 बजे रकसहा गांव स्थित काली मंदिर के समीप तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे गुमटी में टक्कर मारते हुए खाई में पलट गयी, जिसमें आठ लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बता दें कि रकसहा गांव निवासी 60 वर्षीय दीपनाथ राम, 65 वर्षीय राजेंद्र राम, 62 वर्षीय उमा राम, 65 वर्षीय धर्मेंद्र राम समेत आठ लोग गुमटी के पास मौजूद थे। खाली डीसीएम दिलदारनगर से भदौरा की ओर से जा रही थी। रकसहा के समीप पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया। जिसके बाद वाहन गुमटी में टक्कर मारते हुये पलट गयी। आसपास खड़े आठ लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का अस्पताल भेजवाते हुए जांच में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.