बलिया, फरवरी 8 -- बलिया। ग्रीनफिल्ड-वे के लिए मिट्टी लादकर जा रहे डंपर से आधा दर्जन बिजली के पोल टूट गये। इससे एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गयी। घंटों की मेहनत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस मामले में विद्युत उपकेंद्र बैरिया के जेई अभिराम प्रणय की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज किया है। विभागीय इंजीनियरों के अनुसार दया छपरा और ग्रीनफिल्ड-वे के बीच अनियंत्रित हुए डंपर कुछ पेड़ों से टकराते हुए एलटी लाइन के आधा दर्जन खम्भों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि इसके चलते दयाछपरा समेत अन्य कई गांवों की सप्लाई बंद हो गयी। सूचना पाकर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने नया पोल गाड़ने के साथ ही तार खींचकर आपूर्ति बहाल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...