सिद्धार्थ, जून 21 -- घोसियारी बाजार। खेसरहा थाना क्षेत्र के भरवरिया कला गांव के पास शनिवार दोपहर एक मोरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर खड़ी बाइक पर चढ़ गया। इसमें बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। क्षेत्र के लखईखोर गांव निवासी रोहित पुत्र राम बहादुर किसी काम से भरवरिया कला गांव के पास गए थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान पड़री की ओर से आ रहा मोरंग लदा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और खड़ी बाइक पर चढ़ गया। इससे बाइक चकनाचूर हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त, युवक बाल-बाल बचा सूचना पर कुर्थियां चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ल...