रामपुर, जून 13 -- बिलासपुर। डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह तीनों बहनें धान लगाकर घर लौट रही थीं। शुक्रवार देर शाम यह दुर्घटना नवाबगंज रोड पर कादरीगंज गांव के पास हुई। गांव बेरखेड़ा निवासी जयदेव की तीन पुत्रियां कादरीगंज गांव में एक खेत पर धान लगाने गई थीं। देर शाम वह तीनों एक स्कूटी पर सवार होकर घर लौटने लगीं। गांव के सामने सड़क पर आते ही सामने से आ रहे डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों बहनें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर सीएचसी पहुंचाने में मदद की। इसी दौरान डंपर चालक मौका देखकर वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि घायल पक्ष ने अ...