अनियंत्रित ट्रॉलर गड्ढे में उतरी, बड़ी दुर्घटना टली
गोरखपुर, मई 20 -- जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार से मोरंग लेकर खलीलाबाद जा रहा एक ट्रॉलर मंगलवार रात जैतपुर बोक्टा मार्ग पर गौसपुर टोले पर एक मस्जिद के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। गनीमत रहा कि कोई जान माल का खतरा नहीं हुआ। चालक अरशद ने बताया कि ट्रॉलर से बिहार से मंगलवार सुबह मोरंग लेकर खलीलाबाद के लिए निकला था। रात में गाड़ी अभी जैतपुर गांव से आगे गौसपुर टोले पर पहुंची थी कि एक टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर मस्जिद के पास गड्ढे में चली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.