अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक घायल
गाजीपुर, जून 2 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। दिलदारनगर नगसर मार्ग पर बहुआरा गांव के पास सोमवार रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर खाली ट्रॉली लेकर दिलदारनगर से सरहुला गांव की ओर जा रहा था। रात में बहुअरा गांव के समीप विपरीत दिशा में सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरा।ट्रैक्टर पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ट्रैक्टर खाई में पलटा हुआ है। ग्रामीणों ने उसे सीधा करने का प्रयास किया, लेकिन भारी होने के कारण तत्काल सफलता नहीं मिल सकी।घटना की सूचना मिलने पर ट्रैक्टर मालिक भी मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.