अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दब कर युवक की मौत
आजमगढ़, मई 10 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टेंगरपुर गांव में रविवार को खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई, गांव लोगों ने किसी तरह से शव को निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रानी की सराय थाना क्षेत्र के टेंगरपुर गांव निवासी 48 वर्षीय हरिराम सरोज विदेश रहते थे। करीब दो साल से वे घर पर रहकर खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। वे रविवार को ट्रैक्टर पर बैठकर अपने खेत की जुताई करा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि खेत के पास गड्ढा में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठे हरिराम नीचे दब गए। दुर्घटना बाद मौके पर आए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल हरिराम को लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.