ललितपुर, अप्रैल 5 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालोनी टपरियन में तेज गति से भाग रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी रामेश्वर नामक ग्रामीण कृषि कार्य से अपना ट्रैक्टर लेकर ग्राम जरावली जा रहा था। ट्रैक्टर ग्राम केलोनी टपरियन के पास पहुंचा ही था कि अचानक चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे से अफरा तफरी मच गयी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर ड्राइवर को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ड्राइवर को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रह...